Heiken Ashi कैंडलस्टिक चार्ट पहचान और प्रयोग

Heiken Ashi कैंडलस्टिक चार्ट क्या होता है?

जापानी शब्दों Heiken Ashi का अर्थ है “औसत बार” – औसत मूल्य का बार| यह परिवर्तनीय घातों के बगैर भी आंकड़ों का बहुत अच्छी तरह विश्लेषण कर सकता है| बेसिक जापानी कैंडलस्टिक चार्ट से विकसित हुआ, Heiken Ashi चार्ट में हाई, लो और समाप्ति पर कीमतें आदि सभी औसत के फार्मूला द्वारा एडजस्ट की हुई होती हैं| फार्मूला लगाने के लिए आपको जापानी कैंडलस्टिक चार्ट लगाना होता है| खास तौर पर फार्मूला कुछ ऐसा होता है:

Recipe for calculating Heiken Ashi candles
Heiken Ashi कैंडल्स की गणना करने का तरीका

जिसमें:

  • Close: जापानी कैंडल समाप्ति पर मूल्य है
  • Open: जापानी कैंडल की शुरुआत पर मूल्य
  • High: जापानी कैंडल पर उच्चतम मूल्य
  • Low: जापानी कैंडल पर सबसे कम मूल्य
  • HA Open: Heiken Ashi कैंडलस्टिक पर शुरूआती मूल्य
  • HA Close: Heiken Ashi कैंडलस्टिक पर समाप्ति मूल्य
  • 0: वर्तमान सत्र
  • -1: पिछला सत्र
  • Max: विकल्पों में उच्चतम मूल्य
  • Min: विकल्पों में निम्नतम मूल्य

रजिस्टर Olymp Trade और निशुल्क $ 10,000 प्राप्त करें Newbies के लिए $ 10,000 मुफ्त पाएं

Heiken Ashi कैंडल्स के लाभ?

ट्रेंड की पहचान करना आसान है

Heiken Ashi कैंडलस्टिक चार्ट की सहायता से प्राइस ट्रेंड की पहचान करना आसान होता है| निचली छाया रहित UP(बढ़त) कैंडल मजबूत अपट्रेंड दिखाती है, जबकि ऊपरी छाया रहित DOWN(गिरावट) कैंडल मजबूत डाउनट्रेंड दिखाती है| Heiken Ashi कैंडल पर रिवर्स विश्लेषण तकनीक बहुत आसानी से लग जाती है| पिछली कैंडल की जानकारी के औसत से बनी होने के कारण Heiken Ashi कैंडलस्टिक चार्ट में कोई गैप नहीं होते हैं|

Heiken Ashi candlestick in technical analysis Photo: Olymp Trade
तकनीकी विश्लेषण में Heiken Ashi कैंडलस्टिक की फोटो: Olymp Trade

शोर कम करना

जब बाजार में संतुलन होता है और अस्थिरता बहुत कम होती है तो Heiken Ashi कैंडलस्टिक तकनीक शोर को कम करती है| यह ट्रेडरों को इस जोन में ट्रेडिंग करने से बचने में सहायता करती है| खासतौर पर गैप का शोर जिसके कारण विश्लेषण टूल कीमत का विश्लेषण नहीं कर पाते| औसतों के मीन द्वारा, अधिक आसान विश्लेषण के लिए जानकरी देकर, यह अनावश्यक उतार-चढ़ाव को कम करती है|

रजिस्टर Olymp Trade और निशुल्क $ 10,000 प्राप्त करें Newbies के लिए $ 10,000 मुफ्त पाएं

अस्थिरता को आसानी से ट्रैक करना

चूँकि Heiken Ashi कैंडल दो क्रमागत कैंडल्स के बीच का शोर कम करती हैं, इसलिए आप ट्रेंड, रिवर्सल और पैटर्न को अधिक आसानी से पहचान सकते हैं| बेसिक जापानी कैंडल्स में आमतौर पर खाली जगहें(GAP) होती हैं, इनमें लगातार अप और डाउन होने के कारण इनका विश्लेषण करना कठिन होता है| Heiken Ashi द्वारा शोर को कम करने से समान रंग की कई कैंडल्स बनती हैं जिससे पीछे के लघु-अवधि उतार-चढ़ावों को पहचानना आसान हो जाता है|

Heiken Ashi और Renko के बीच अंतर

Heiken Ashi चार्ट दो क्रमागत कैंडल्स की जानकारियों के आधार पर औसत के सूत्र का उपयोग करता है| इसी बीच, Renko चार्ट केवल स्पष्ट आकार वाली गतिविधियाँ दिखाता है| Renko चार्ट में बॉक्स के आकार होते हैं जो समय द्वारा नियंत्रित नहीं होते बल्कि अप और डाउन चाल को फॉलो करते हैं| Heiken Ashi हर निश्चित समयावधि में नयी कैंडलस्टिक बनाती है जबकि Renko केवल तब नया ब्लॉक बनाती है जब कीमत में एक विशेष वृद्धि होती है|

Heiken Ashi कैंडलस्टिक चार्ट की सीमाएँ

Swing के लिए उचित नहीं होती है

Heiken Ashi तकनीक विश्लेषण के लिए दो क्रमागत सत्रों की जानकारी का उपयोग करती है, इसलिए इस अक्सर दीर्घावधि ट्रेडिंग के लिए प्रयोग किया जाता है| जो ट्रेडर Swing ट्रेडिंग करना पसंद करते हैं उनके लिए यह ठीक नहीं है| फिर भी, ट्रेडरों को अक्सर तत्काल कदम उठाने पड़ते हैं लेकिन Heiken Ashi समय पर प्रतिक्रिया नहीं देती है| थोड़ी बहुत ट्रेडिंग करने के बाद आपको यह पता चलने लगेगा|

रजिस्टर Olymp Trade और निशुल्क $ 10,000 प्राप्त करें Newbies के लिए $ 10,000 मुफ्त पाएं

बहुत सारी जानकारियाँ छूट जाती हैं

औसत डेटा अस्थिरता पर प्रतिक्रिया नहीं देता है, और कभी-कभी समय पर प्रतिक्रिया न मिलने से बहुत सी जानकारियाँ छूट जाती हैं| बहुत से ट्रेडरों के लिए हर सत्र के समापन मूल्य बहुत महत्वपूर्ण होता है, लेकिन Heiken Ashi चार्ट पर वास्तविक समापन मूल्य नहीं दिखाई देता है|

जोखिम से बचने और समय पर टेक प्रॉफिट और स्टॉप लॉस लेने के लिए ट्रेडरों को वास्तविक कीमत लेनी चाहिए| बहुत से ट्रेडर Heiken Ashi कैंडलस्टिक के साथ जापानी कैंडलस्टिक भी प्रयोग करते हैं|

Japanese candlestick chart in technical analysis Photo: Olymp Trade
जापानी कैंडलस्टिक चार्ट के तकनीकी विश्लेषण की फोटो: Olymp Trade

कोई Gap नहीं होता

बहुत से ट्रेडर, मोमेंटम के विश्लेषण, स्टॉप लॉस सेट करने या एंट्री को ट्रिगर करने के लिए Gap का प्रयोग करते हैं| तकनीकी विश्लेषण में यह बहुत महतवपूर्ण कारक है, इसलिए ट्रेडर मूल डेटा को वरीयता देते हैं|

Scroll to Top