English
हिन्दी
Indonesia
Tiếng Việt
العربية
EMA इंडिकेटर क्या है?
Exponential Moving Average (EMA) का संबंध Moving Average तकनीक से है, इसकी लोकप्रियता SMA| जितनी ही है| EMA यह दर्शाता है कि बाज़ार ऊपर जा रहा, गिर रहा है या स्थिर है|
SMA और EMA दोनों मौलिक और आवश्यक तकनीकी विश्लेषण इंडिकेटर हैं, लेकिन पिछली अस्थिरता को हटाकर, वर्तमान उतार-चढ़ाव पर ध्यान देने के कारण EMA थोड़ा अधिक सक्षम होता है| EMA, SMA की अस्थिरता के प्रति धीमी प्रतिक्रिया को दूर करता है|
रजिस्टर Olymp Trade और निशुल्क $ 10,000 प्राप्त करें Newbies के लिए $ 10,000 मुफ्त पाएं
सूत्र
EMA (n) = (CLOSE (n) * K) + (EMA (n-1) * (1 – K))
जहाँ:
- K = 2 ÷ (n + 1)
- n: EMA गणना के लिए ट्रेडिंग सत्रों की संख्या
- CLOSE (n): वर्तमान सत्र का समापन मूल्य
- EMA (n-1): पिछले EMA का मान
- EMA (n): वर्तमान EMA का मान
EMA की विशेषताएँ
सूत्र के जरिए, हम देख सकते हैं कि EMA का नया बिंदु, पुराने EMA पर कम निर्भर करता है क्योंकि इसमें अचर (1-K) से गुणा किया जाता है| अलग-अलग k मान वाले, कई EMA को मिलाकर हम बाजार का आकलन कर सकते हैं| रिवर्स सिग्नल पाने के लिए ट्रेडर आमतौर पर EMA-4, EMA-9, EMA-18 का साथ में उपयोग करते हैं|
SMA की तुलना में EMA का एक फायदा यह है कि यह वर्तमान मूल्यों को पिछले मूल्यों के मुकाबले अधिक वरीयता देता है| दूसरा फायदा है कि यह पिछले रैंडम म्युटेशन का प्रभाव कम करता है जिससे वर्तमान EMA की स्थिरता बढ़ती है|
सत्रों की संख्या और सत्र की अवधि कैसे चुनें
छोटी अवधि में EMA बहुत सीमित होता है, इसलिए खिलाड़ी अक्सर सत्र की अवधि एक दिन और सत्रों की संख्या 5-15 तक चुनते हैं| ट्रेडर कम्युनिटी के अनुभव के आधार पर इस रेंज में, EMA सबसे सटीक होंगे|
यदि आप फिर भी छोटी अवधि के लिए ट्रेड करना चाहते हैं, तो आपको सत्रों की संख्या 10 से अधिक तथा अवधि मिनट में रखनी चाहिए|
EMA इंडिकेटर का सिग्नल
तीन EMA को मिलाकर उपयोग करना
सिग्नल पाने के लिए आप EMA-4, EMA-9, EMA-18 या किसी अन्य EMA त्रय का उपयोग कर सकते हैं| जहाँ तीनों EMA एक दूसरे को काटते हैं, सिग्नल बहुत साधारण होता है:
- तीनों EMA नीचे की तरफ जाते हुए एक दूसरे को काटते हैं, यह संकेत है कि कीमत गिरने वाली है, यह बेचने का समय है क्योंकि कीमत अपने पीक पर है|
- जब कीमत बढ़ रही होती है तो तीनों EMA मिलते हैं, यह संकेत है कि कीमत बढ़ने वाली है| यह समय खरीदने या बुलिश ऑर्डर लगाने का है|

दो छोटे और एक लंबा EMA
छोटी अवधि के लिए आप EMA-13 और EMA-26 के संयोजन का उपयोग कर सकते हैं| ऊपर दिए गए 3 EMA की तरह ही, जब दो EMA काटते हैं तो तेजी या मंदी का सिग्नल मिलता है|

EMA ट्रेंड का अनुसरण करें
EMA की प्रकृति SMA की तरह ही होती है, वर्तमान में अपट्रेंड या स्थिरता को दिखाना| इसलिए, यदि आप केवल EMA इंडिकेटर का ही उपयोग करते हैं तो, आपको खरीद/बिक्री/ऑर्डर तब करना चाहिए जब EMA बढ़ता या घटता हुआ स्लोप बनाए|

दूसरे इंडिकेटरों के साथ संयोजन
याद रखें कि आपको केवल एक ही विश्लेषक टूल पर भरोसा नहीं करना है| कई टूलों को एक साथ मिलाने से पूर्वानुमान की सटीकता कई गुना बढ़ जाती है|
English
हिन्दी
Indonesia
Tiếng Việt
العربية









जोखिम की चेतावनी: इस Olymp Trade द्वारा ऑफ़र किए जाने वाले लेन-देन केवल एक पूर्ण सक्षम वयस्क द्वारा निष्पादित किए जा सकते हैं। Olymp Trade पर ऑफ़र किए जाने वाले वित्तीय इंस्ट्रुमेंट्स के लेन-देनों में पर्याप्त जोखिम है; इसलिए ट्रेडिंग काफी जोखिमपूर्ण हो सकती है। यदि आप इस Olymp Trade पर ऑफ़र किए जाने वाले वित्तीय इंस्ट्रुमेंट्स के साथ लेन-देन करते हैं, आपको भारी हानि हो सकती है या आप अपने खाते की संपूर्ण धनराशि गंवा सकते हैं। इससे पहले कि आप Olymp Trade पर ऑफ़र किए जाने वाले वित्तीय इंस्ट्रुमेंट्स के साथ लेन-देन शुरू करने का निर्णय लें, आपको सेवा अनुबंध और जोखिम उद्घोषणा सूचना की समीक्षा कर लेनी चाहिए। इस Olymp Trade का स्वामी और प्रबंधकर्ता Saledo Global LLC; पंजीकरण संख्या: 227 LLC 2019; पंजीकृत कार्यालय पता: First Floor, First St. Vincent Bank Ltd Building, P. O Box 1574, James Street, Kingstown, St. Vincent & the Grenadines.