English
हिन्दी
Indonesia
Tiếng Việt
العربية
DeMarker इंडिकेटर क्या है?
DeMarker (DeM) इंडिकेटर कीमत की अस्थिरता को मापने के लिए पीक और ट्रॉफ का उपयोग करता है जो SMA का सूत्र बनाते हैं| यह आकलन करता है कि बाजार में खरीददारी अधिक है या बिक्री|
रजिस्टर Olymp Trade और निशुल्क $ 10,000 प्राप्त करें Newbies के लिए $ 10,000 मुफ्त पाएं
DeMarker इंडिकेटर के लाभ
इस इंडिकेटर के रचयिता टॉम डिमार्कर, विश्व प्रसिद्ध तकनीकी विश्लेषक हैं| उन्होंने तकनीकी विश्लेषण के लिए कई टूल बनाए हैं जिनका बड़े पैमाने पर उपयोग किया किया जाता है| टॉम डिमार्कर जब बाजार की जरूरतों पर शोध कर रहे थे तब उन्होंने DeMarker इंडिकेटर बनाया था| DeMarker इंडिकेटर बाजार में खरीदने/बेचने की माँग, ट्रेंड के मोमेंटम में कमी, वह क्षण जब कीमत का ट्रेंड बदलता है, ऑर्डर लगाते समय जोखिम का स्तर आदि दिखाता है| यह ट्रेडर को सटीक निर्णय लेने में सहायता करता है|
DeMarker गणना का सूत्र
DeM = SMA (DeMax, N) / (SMA (DeMax, N) + SMA (DeMin, N))
जिसमें:
- SMA (Simple Moving Average) एक बेसिक मूविंग एवरेज इंडिकेटर है|
- SMA सूत्र में N सत्रों की संख्या दिखाता है| आप https://traderrr.com/hi/simple-moving-avage-sma-kyaa-hai-aur-iskaa-pryoga-kaise-krte-hain/ में दिए गए लेख से SMA की गणना और उपयोग करना सीख सकते हैं|
- DeMax वर्तमान पीक और पिछले पीक के बीच का अंतर है| लेकिन यदि वर्तमान पीक पिछले पीक से कम हो तो DeMax 0 के बराबर होता है|
- DeMin वर्तमान न्यूनतम और पिछले न्यूनतम के बीच का अंतर है| लेकिन यदि वर्तमान न्यूनतम पिछले न्यूनतम से अधिक हो तो DeMin 0 के बराबर होता है|
DeMarker इंडिकेटर का उपयोग कैसे करें
DeMarker इंडिकेटर की रेंज 0.0 से 1.0 है| DeMarker चार्ट में तीन रेखाएँ होती है 0.3, 0.5 और 0.7 जो बाजार की माँग की मजबूती और कमजोरियों को तीन क्षेत्रों में बाँटती हैं|
जिसमें:
- 0 से 0.3 तक ओवरसोल्ड क्षेत्र, यहाँ सबसे अधिक संभावना होती है कि कीमत नीचे से उपर की ओर दिशा बदलेगी|
- 0.7 से 1 तक ओवरबॉट क्षेत्र, कीमत की ऊपर ने नीचे जाने की संभावना है|
- ऑस्सिलेटर 0.3-0.7 जोन में है, जो अस्पष्ट संकेत है| ट्रेडरों को इस क्षेत्र में ट्रेड नहीं करना चाहिए|

DeMarker इंडिकेटर का उपयोग करते समय संकेत खरीदना/बेचना
स्थिर DeMarker रेखा
यदि DeMarker में उतार-चढ़ाव आ रहा हो लेकिन यह 0.3 से 0.7 के बीच हो, तो कीमत स्थिर फेज में होती है| इस समय ट्रेडिंग करने का जोखिम नहीं उठाना चाहिए| क्योंकि, इस समय बाजार में कीमतें बैलेंस होती हैं और कोई पूर्वानुमान भी नहीं लगाया जा सकता है|
जब कीमतें 0.3 या 0.7 से ऊपर हों तो, बाजार ओवरबॉट या ओवरसोल्ड है|
इंडिकेटर ओवरबॉट/ओवरसोल्ड बिंदु पर पहुँचता है
यह सिग्नल लगभग हमेशा ही सही होता है| इसमें कीमत का ट्रेंड वर्तमान दिशा की ओर विकसित हो रहा है| आपको निम्न सिग्नल मिलेंगे:
- DeM रेखा तेजी से 0.7 तक बढ़ी और ऊपर चली गई, इसका अर्थ है कि अभी कीमत बढ़ रही है|

ट्रेडर आसानी से बुलिश सिग्नल पहचान सकते हैं
- DeM रेखा तेजी से 0.3 तक गिरी और नीचे चली गई, यह संकेत है कि कीमत अभी नीचे जा रही है|

हमें ट्रेंड के डाउनवर्ड या अपवर्ड जाने का समय पता चल जाएगा
- DeM रेखा तेजी से 0.7 तक गिरी और नीचे चली गई, संभावना है कि कीमत पीक पर जाएगी और फिर रिवर्स हो जाएगी|
- DeM रेखा तेजी से 0.3 तक बढ़ी और ऊपर चली गयी, बाजार कीमत बढ़ने की ओर संकेत कर रहा है|
दूसरे इंडिकेटरों के साथ मिलाकर उपयोग
हालाँकि DeMarker इंडिकेटर एक उपयोगी टूल है लेकिन यह अचूक नहीं है| ट्रेडिंग निर्णय लेने के लिए RSI, CCI, Williams% तथा अन्य टूल के साथ इसका उपयोग करना उचित है|
जाहिर सी बात है कि कोई भी टूल या रणनीति सर्वश्रेष्ठ नहीं है, लेकिन फिबोनाची पाइवट पॉइंट, कैमेरिला पाइवट पॉइंट और DeMark विश्लेषण जैसी रणनीति में DeMark इंडिकेटर का उपयोग करने से हारने का जोखिम कम होता है और बाजार का अनुभव भी बढ़ता है|
रजिस्टर Olymp Trade और निशुल्क $ 10,000 प्राप्त करें Newbies के लिए $ 10,000 मुफ्त पाएं
English
हिन्दी
Indonesia
Tiếng Việt
العربية









जोखिम की चेतावनी: इस Olymp Trade द्वारा ऑफ़र किए जाने वाले लेन-देन केवल एक पूर्ण सक्षम वयस्क द्वारा निष्पादित किए जा सकते हैं। Olymp Trade पर ऑफ़र किए जाने वाले वित्तीय इंस्ट्रुमेंट्स के लेन-देनों में पर्याप्त जोखिम है; इसलिए ट्रेडिंग काफी जोखिमपूर्ण हो सकती है। यदि आप इस Olymp Trade पर ऑफ़र किए जाने वाले वित्तीय इंस्ट्रुमेंट्स के साथ लेन-देन करते हैं, आपको भारी हानि हो सकती है या आप अपने खाते की संपूर्ण धनराशि गंवा सकते हैं। इससे पहले कि आप Olymp Trade पर ऑफ़र किए जाने वाले वित्तीय इंस्ट्रुमेंट्स के साथ लेन-देन शुरू करने का निर्णय लें, आपको सेवा अनुबंध और जोखिम उद्घोषणा सूचना की समीक्षा कर लेनी चाहिए। इस Olymp Trade का स्वामी और प्रबंधकर्ता Saledo Global LLC; पंजीकरण संख्या: 227 LLC 2019; पंजीकृत कार्यालय पता: First Floor, First St. Vincent Bank Ltd Building, P. O Box 1574, James Street, Kingstown, St. Vincent & the Grenadines.