English
हिन्दी
Indonesia
Tiếng Việt
العربية
SMA इंडिकेटर क्या है? यह एक ऐसा इंडिकेटर है जिससे आप मूल्य की दिशा का पता लगा करके निर्धारित कर सकते हैं कि आपको खरीदना है या बेचना है| अन्य संकेतकों के साथ बेसिक SMA संकेतकों को संयोजित करने पर सबसे अच्छे परिणाम मिलते हैं|
रजिस्टर Olymp Trade और निशुल्क $ 10,000 प्राप्त करें Newbies के लिए $ 10,000 मुफ्त पाएं
SMA इंडिकेटर क्या है?
Simple Moving Average (SMA) सभी गणितीय प्रोबबिलिटी फार्मूला में सबसे बेसिक है| लेकिन बेसिक होते हुए भी, पेशेवर ट्रेडर अभी भी इस इंडिकेटर का प्रयोग कर रहें है क्योंकि SMA अन्य सभी संकेतकों का आधार है और ट्रेडरों को बाज़ार की सही जानकारी देता है|

Simple Moving Average की गणना कैसे करते हैं
SMA पिछले n सत्रों में हर सत्र के आखिरी मान का औसत है| SMA की गणना इस फार्मूला के आधार पर की जाती है:
SMA = SUM (CLOSE, n) / n
SUM (CLOSE, n) = CLOSE (1) + CLOSE (2) + CLOSE (3) + … CLOSE (n)
जिसमें:
- n सत्रों की संख्या है
- CLOSE सत्र के अंत पर मान है
- SUM (CLOSE, n), n सत्रों का औसत है, जिसमें हर लेनदेन का अंतिम मान लिया गया है (CLOSE).
उदाहरण के लिए, SMA-9 का तात्पर्य है कि SMA रेखा का हर बिंदु पिछले 9 सत्रों के अंत में आखिरी मान का औसत है|
SMA इंडिकेटर के सिग्नल
मूल्य ग्राफ SMA के ऊपर से नीचे की ओर काटता है
यदि आप अल्पावधि SMA का प्रयोग करते हैं, उदाहरण के लिए, 50 से कम सत्रों वाले| तो अच्छा सिग्नल तब होगा जब:
- मूल्य चार्ट नीचे आ रहा हो और SMA रेखा को ऊपर से नीचे की ओर काट रहा हो| इस समय संभावना होती है कि कीमतों में गिरावट आएगी| यह बेचने के लिए सही समय है|

मूल्य ग्राफ ने SMA को काटा है और नीचे जा रहा है यह बेचने का सिग्नल है - इसी तरह, अगर मूल्य चार्ट तेजी से उठता है और SMA रेखा को नीचे से ऊपर की ओर काटता है, तो यह संकेत है कीमत बढ़ने वाली है| आपको खरीदने के लिए तैयार रहना चाहिए| लेकिन STOP LOSS लगाना न भूलें| भले ही आपको कोई भी सिग्नल मिल रहा हो लेकिन घाटा होने का जोखिम हमेशा रहता है|

जब मूल्य चार्ट ऊपर की ओर जाते हुए SMA रेखा को काटता है तो आपको खरीदना चाहिए
दो SMA का प्रयोग, एक अल्पावधि और एक दीर्घावधि
आप दो संकेतकों का प्रयोग कर सकते हैं, यानि SMA-50 और SMA-200, विशेष रूप से, SMA-200 इंडिकेटर रेखा में बहुत अधिक बदलाव नहीं आएगा क्योंकि यह स्थिर दीर्घावधि औसत मूल्य है| लेकिन, इस तरीके से आप तब Buy/Sell सिग्नल मिलेंगे जब:
- SMA-50 तेजी से नीचे आती है फिर SMA-200 को एक जलप्रपात की तरह काटती है| यह मूल्य चार्ट के SMA को ऊपर से नीचे की ओर काटने जैसा ही है| सिग्नल आपको बेचकर अपना मुनाफा लेने का संकेत देता है|

बेचने का सिग्नल तब होता है जब SMA-50, SMA-200 को काटती हुई नीचे की ओर जाती है - इसी तरह, जब SMA-50 तेजी से ऊपर की ओर बढ़ती है और फिर SMA-200 रेखा को नीचे से ऊपर की ओर काटती है, तो कीमत में तेजी से वृद्धि होने का संकेत हैं| यह खरीदने का समय है|

SMA-50 रेखा SMA 200 को नीचे से ऊपर की ओर काटती है तो खरीदने का संकेत होता है
ये दोनों बिलकुल स्पष्ट सिग्नल हैं| कभी भी उस समय खरीदने/बेचने का आर्डर न लगाएँ जब SMA-50 रेखा SMA-200 के केवल किसी एक तरफ चल रही हो, भले ही वह तेजी से घट या बढ़ रही हो| हमें अपनी सटीकता को बढ़ाने के लिए नीचे दिए गए तरीके को अपनाना होगा|
दो SMA इंडिकेटरों को मूल्य फैक्टर के साथ मिलाना
यदि आप ऊपर दिए गए दो SMA इंडिकेटरों का उपयोग करके सूत्र में मूल्य फैक्टर जोड़ देंगे तो सिग्नल अधिक मजबूत हो जाएगा| इसका अर्थ है:
- जब SMA-50, SMA-200 के ऊपर चल रहा है, उसी समय मूल्य चार्ट SMA-50 के ऊपर है| इस समय SMA-200 मूल्य चार्ट की दिशा की पुष्टि करता है| यदि अपवर्ड मूल्य चार्ट, SMA-50 के साथ है और उसे कहीं भी नहीं काटता, तो कीमत अपवर्ड ट्रेंड में है| लाभ कमाने के लिए आपको अब SMA-50 के नीचे जाने के उग्र सिग्नल का इंतजार करना चाहिए|

जब SMA-50, SMA-200 के ऊपर होगा और मूल्य ग्राफ उसी दिशा में SMA-50 के ऊपर होगा तो कीमतें स्थिर हो जाएँगी - ऊपर दिए गए केस के विपरीत, जब SMA-50, SMA-200 के नीचे चलता है, उसी समय, मूल्य चार्ट SMA-50 के नीचे होता है| यह पुष्टि करता है कि एसेट डाउनट्रेंड में है| आपको इंतजार करना है कि मूल्य चार्ट का गिरना रुक जाए और वह SMA-50 को काटे| यह खरीदने का समय है|

जब SMA-50, SMA-200 के ऊपर है और मूल्य ग्राफ उसी दिशा में SMA-50 से ऊपर है तो कीमत डाउनट्रेंड में है
सपोर्ट और रेजिस्टेंस के साथ संयोजन
लंबी अवधि के सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) जैसे SMA-200 और सपोर्ट/रेजिस्टेंस का संयोजन, एक निश्चित समय बाद कीमत के ट्रेंड की गारंटी देता है|
उदाहरण के लिए:
- The SMA-200 रेखा बढ़ रही है, उसी समय सपोर्ट क्षेत्र के किनारे भी ऊपर जा रहे हैं, यह संकेत है कि भविष्य में कीमतें तेजी से ऊपर जाएँगी|
- SMA-200 डाउनट्रेंड दिखा रहा है और रेजिस्टेंस क्षेत्र भी डाउनट्रेंड में है, यह दिखाता है कि शीघ्र ही बियरिश सिग्नल मिलेंगे|
सिग्नल में व्यवधान
हालाँकि, मूल्य चार्ट दुनिया भर की खबरों से काफी उलट पुलट हो जाता है| उदाहरण के लिए, 2020 में कोविड-19 महामारी या जॉर्ज फ्लॉयड (मैं सांस नहीं ले सकता) रैली हुई| कीमतों में उथल-पुथल मची हुई थी और इंडिकेटर निर्धारित करने के लिए इनका उपयोग नहीं किया जा सकता था| ऐसे में ट्रेडर निर्णय लेने के लिए अपने अनुभव का उपयोग कर सकते हैं|
रजिस्टर Olymp Trade और निशुल्क $ 10,000 प्राप्त करें Newbies के लिए $ 10,000 मुफ्त पाएं
English
हिन्दी
Indonesia
Tiếng Việt
العربية









जोखिम की चेतावनी: इस Olymp Trade द्वारा ऑफ़र किए जाने वाले लेन-देन केवल एक पूर्ण सक्षम वयस्क द्वारा निष्पादित किए जा सकते हैं। Olymp Trade पर ऑफ़र किए जाने वाले वित्तीय इंस्ट्रुमेंट्स के लेन-देनों में पर्याप्त जोखिम है; इसलिए ट्रेडिंग काफी जोखिमपूर्ण हो सकती है। यदि आप इस Olymp Trade पर ऑफ़र किए जाने वाले वित्तीय इंस्ट्रुमेंट्स के साथ लेन-देन करते हैं, आपको भारी हानि हो सकती है या आप अपने खाते की संपूर्ण धनराशि गंवा सकते हैं। इससे पहले कि आप Olymp Trade पर ऑफ़र किए जाने वाले वित्तीय इंस्ट्रुमेंट्स के साथ लेन-देन शुरू करने का निर्णय लें, आपको सेवा अनुबंध और जोखिम उद्घोषणा सूचना की समीक्षा कर लेनी चाहिए। इस Olymp Trade का स्वामी और प्रबंधकर्ता Saledo Global LLC; पंजीकरण संख्या: 227 LLC 2019; पंजीकृत कार्यालय पता: First Floor, First St. Vincent Bank Ltd Building, P. O Box 1574, James Street, Kingstown, St. Vincent & the Grenadines.