Fixed Time Trade, Forex में ट्रेड करने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

Olymp Trade, IQ Option, Binomo जैसे किसी भी ब्रोकर पर FTT, FOREX ट्रेडिंग के लिए ट्रेड करने का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है| इंडिकेटर, रणनीतियों और कैंडलस्टिक के बारे में जान लेना ही पर्याप्त नहीं है, आप जो समय चुनते हैं वह भी आपकी ट्रेड पर बहुत प्रभाव डालता है| यह लेख उन कारणों का विश्लेषण करेगा कि आपको पैसे कमाने के लिए ट्रेडिंग का सही समय क्यों चुनना होगा| ट्रेडरों के ट्रेड का यह नया बहुत बढ़िया तरीका है|

सही ट्रेडिंग समय चुनने की रणनीति

टाइम फ्रेम यानि समय चुनना अत्यंत महत्वपूर्ण है और Olymp Trade, IQ Option, Binomo जैसे एक्सचेंजों पर ट्रेडिंग करने के लिए इसे एक कला माना जाता है|

ऐसा क्यूँ है?

क्योंकि हर टाइम फ्रेम के लिए अपने लाभ और हर एसेट के लिए एक अलग ट्रेडिंग स्टाइल होगी| मान लेते हैं कि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जिसे 1 मिनट या 5 मिनट की छोटी अवधि के साथ FTT में ट्रेड करना पसंद है, तो आपको ऐसी मुद्रा जोड़ी चुननी होगी जिस पर ख़बरों का कम असर होता हो और जो कम परिवर्तनशील हो| अगर आप हमेशा ख़बरों पर नज़र रखते हों और लंबी अवधि की ट्रेड लगाने की आदत हो, तो आप ऐसी मुद्रा जोड़ी का चुनाव करेंगे जिस पर ख़बरों का प्रभाव होता हो और जो बहुत अधिक परिवर्तनशील हो|

रजिस्टर Olymp Trade और निशुल्क $ 10,000 प्राप्त करें Newbies के लिए $ 10,000 मुफ्त पाएं

ट्रेडिंग टाइम फ्रेम का चुनाव

Forex में ट्रेड करते समय, आप 24 घंटे और सप्ताह में 5 दिन ट्रेड कर सकते हैं| अगर आप नए हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि forex का सिर्फ एक बाज़ार नहीं होता|

और इस कारण, अलग-अलग देशों का अलग-अलग समय होता है, जो मुद्रा जोड़ी की कीमत पर प्रभाव डालेगा|

लेकिन वे सभी एक ही नियम का पालन करते हैं, वह यह कि, देश अपनी खबरे सुबह 7 से शाम 5 बजे के बीच पोस्ट करते हैं| और दिन के इन घंटों के दौरान फॉरेन करेंसी में लेनदेन बढ़ जाते हैं|

Choose a safe trading time frame when price is affected by news
ख़बरों से प्रभावित होने वाला एक सुरक्षित ट्रेडिंग समय चुनें

यहाँ महत्वपूर्ण टाइम ज़ोन दिए गए हैं जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए:

  • एशियाई: GMT +9 (टोक्यो), GMT +10 (सिडनी)
  • यूरोपीय: GMT +0 (लन्दन), GMT +1 (लन्दन – Daylight Saving Time )
  • अमेरिकी: GMT -5 (न्यू यॉर्क)

बाज़ार खुलने और बंद होने का समय न चुनें

अगर आप इंडिकेटर के आधार पर ट्रेडिंग नहीं करते हैं तो आपको निम्नलिखित टाइम फ्रेम नहीं चुनने चाहिए:

  • किस सत्र की समयावधि के प्रारम्भ और अंत का समय
  • सप्ताह की शुरुआत या सप्ताहांत का समय

अगर आप इस समय ट्रेड करना चाहते हैं, तो आपको समाचार विशेषज्ञ होना चाहिए, एक ऐसा व्यक्ति जो खरीद/ बिक्री के लिए समाचार के अनुसार अनुमान लगा सके| या फिर आपके पास कोई तेज और सटीक स्रोत उपलब्ध हो|

रजिस्टर Olymp Trade और निशुल्क $ 10,000 प्राप्त करें Newbies के लिए $ 10,000 मुफ्त पाएं

सार्वजनिक अवकाश का दिन न चुनें

आपको अमेरिका और यूके में बैंक के सार्वजनिक अवकाश के दिनों पर ध्यान देना होगा| इन देशों में लेनदेन न होने पर, लेनदेन की संख्या सामान्य से कम होगी|

हर टाइम फ्रेम की विशेषताएं

जैसे ही सत्र सक्रिय होता है करेंसी में गतिविधियाँ और उनकी संख्या उस समय के अनुसार प्रभावित होती हैं| उदाहरण के लिए, अमेरिकी सत्र में, डॉलर के लेनदेनों की संख्या में सबसे ज्यादा उतार चढ़ाव आता है क्योंकि यूएस फॉरेन ट्रेड एक्सचेंज की कम्पनियाँ अन्य देशों की कंपनियों के साथ ट्रेड करती हैं|

और हर टाइम फ्रेम की अलग रणनीति और ट्रेड का अलग तरीका होता है| सबसे अच्छा टाइम फ्रेम चुनना आपकी वरीयताओं पर निर्भर करता है| आप विश्लेषण के आधार पर सुरक्षित ट्रेड लगाना चाहते हैं, ख़बरों पर ट्रेड करना चाहते हैं या आप छोटी अवधि की ट्रेड लगाना चाहते हैं?

Choose a reasonable trading time on Olymp Trade, IQ Option, Binomo
Olymp Trade, IQ Option, Binomo पर एक विवेकपूर्ण ट्रेडिंग समय चुनें

Asian Trading Hours – एशियाई सत्र

एशियाई सत्र तब शुरू होता है जब सिडनी के बाज़ार 21:00 GMT +0 पर खुलते हैं, चूंकि इस समय केवल सिडनी का बाज़ार ही खुलता है इसलिए अन्य टाइम फ्रेम की तुलना में मूल्य में उतार-चढ़ाव कम होते हैं|

अगला बाज़ार टोक्यों का बाज़ार है जो 22:00 GMT +0 पर खुलता है, JPY की संख्या और लेनदेनों में उतार-चढ़ाव में तेजी से वृद्धि होती है| लेकिन इस बाज़ार का वास्तविक वॉल्यूम बहुत ज्यादा नहीं है, बस औसत स्तर पर है, लिक्विडिटी भी कम है| इसलिए यह अमेरिका और यूरोप के करेंसी पर प्रभाव नहीं डालेगा| इस दौरान सबसे ज्यादा ट्रेड होने वाली मुद्रा जोड़ी AUD / JPY और USD / JPY हैं|

European Trading Time – यूरोपीय सत्र

07:00 GMT +0 वह समय है जब लन्दन का बाज़ार खुलता है और यह वह समय भी है जब टोक्यो अपनी आखिरी ट्रेड के ट्रांजैक्शन करता है| इसलिए इस समय के दौरान सबसे ज्यादा ट्रेडर ट्रेड करते हैं| इससे बाज़ार के वॉल्यूम में बड़ा बदलाव आता है क्योंकि टोक्यो के डेटाइम ट्रेडर एग्जिट कर चुके होते हैं और उसी समय यूरोपीय ट्रेडर प्रवेश करते हैं| यूरोपीय सत्र के दौरान सभी मुद्रा जोड़ियों में ट्रेड होता है, इसलिए बड़ी मुद्रा जोड़ियों का वॉल्यूम बहुत अधिक रहता है|

यह समय ट्रेडिंग के लिए बहुत उपयुक्त रहता है, क्योंकि इससे बाज़ार में लिक्विडिटी सुनिश्चित होती है| जापानी बाजारों में ट्रेडिंग वॉल्यूम 6%, अमेरिकी बाजारों में 17% होता है, यह दोनों को जोड़कर भी यूरोपीय ट्रेडिंग वॉल्यूम 38% के बराबर नहीं होता|

Americas Trading Time – अमेरिकी सत्र

यूएस यानि न्यू यॉर्क का सत्र 12:00 GMT +0 पर शुरू होता है| इस समय, लन्दन बाज़ार अभी भी खुला होता है और टोक्यो बाज़ार बंद हो गया होता है| ऑनलाइन यूएस और यूरोपीय बाज़ारों में अन्य सत्रों के मुकाबले वॉल्यूम और लिक्विडिटी अधिक होते हैं|

17:00 GMT +0 पर, लन्दन का बाज़ार बंद हो जाता है| अमेरिकी सत्र एशियाई बाजारों के खुलने तक खुला रहता है| हालाँकि इस समय न्यू यॉर्क का बाज़ार सक्रिय रहता है, वॉल्यूम फिर भी एशियाई सत्र से अधिक ही रहता है| यूरोपीय ट्रेडर इस समय ट्रेड छोड़ देते हैं|

इस सत्र के दौरान, सभी मुद्रा जोड़ियां सक्रिय होती हैं|

निष्कर्ष

अब आप पहले से ही उन सत्रों के फायदे और नुकसान को जानते हैं। आपको अपनी आदत, अपनी शैली, अपनी मुद्रा जोड़ी के साथ संबंधित समय का विश्लेषण करना चाहिए।

Scroll to Top